फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग बैनर उतारने को तीसरे दिन भी दौड़ीं टीमें

विज्ञापन
अनुमति लेकर ही लगा सकेंगे होर्डिंग- बैनर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम सीमा में राजनीतिक दलों के होर्डिंग बैनर उतारने को लगातार तीसरे दिन भी टीमें सुबह से शाम तक क्षेत्र में दौड़ती रहीं। हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों पर लिखे स्लोगन पर पेंट कराया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में आचार संहिता के पालन को बनाई गईं तीनों टीमें सुबह से वार्डों में निकलीं। क्षेत्रीय सेनेटरी इंसपेक्टर, सुपरवाइजर भी शामिल रहे।

नगर निगम कर्मचारियों द्वारा सरक्यूलर रोड, जाटवपुरी, शब्बर की हवेली, बंबा बाइपास, सेंट्रल टाकीज रसूलपुर थाने तक, गंज मोहल्ला, शीतल खां, स्टेशन स चंद्रवार गेट, पैमेश्वर गेट सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाकर होर्डिंग बैनर हटवाने का कार्य किया।
विज्ञापन


हाइवे, सर्विस रोड व वार्डों में दीवारों पर राजनीतिक पार्टियों के लिखे स्लोगन पेंट कराए गए। आचार संहिता के नोडल अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा अब तक 3649 होर्डिंग बैनर हटवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें