फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का किया सम्मान

विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्वीप द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं महिला मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल हाल में किया गया। महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


शुभारंभ डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं सीडीओ नेहा जैन ने किया। जिला ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया ने जिले स्वीप के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पठानान की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के लिए नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

समारोह में तनिष्का सक्सेना, गौरी राजौरिया, मानसी गौतम, मनीषा गुप्ता, सेवापथ कल्याण समिति की सीमा गुप्ता, कोच सुमन सिंह, लेखपाल शालिनी तोमर का सम्मान किया गया। बेहतर कार्य करने वाली शिक्षिकाएं भी सम्मानित हुईं। संचालन शिवकांत पलिया एवं निधि गुप्ता ने किया। संयोजक एबीएसए श्रीकांत पटेल ने आभार व्यक्त किया। यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा, मनोज पालीवाल, कमलकांत पालीवाल, नीता पांडेय, सौन्या शर्मा, ललित शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


महिला प्रतिभा संवर्धन समिति के तत्वावधान में गायत्री भवन पर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता सविता आर्य ने की। दीपा दुबे, प्रेमलता, लायबा ने विचार रखे। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के द्वारा विकास भवन प्रांगण में महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह, महामंत्री नागेंद्र कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे। जायंट्स ग्रुप आफ महिला शक्ति द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष वर्तिका जैन, प्राची अग्रवाल, राधिका, कल्पना राजौरिया उपस्थित रहे।

गरीब महिलाओं के लिए पेंशन की शुरुआत की
फिरोजाबाद। महिला दिवस पर जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा गरीब महिलाओं के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की गई। पांचों विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक पेंशन योग्य महिला का चयन किया। रामलीला स्थित परशुराम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रामबेटी मिश्रा फिरोजाबाद, चंद्रकला उपाध्याय टूंडला, ऊषा देवी शिकोहाबाद, प्रतिभा शर्मा फरिहा आदि को पेंशन का लाभ दिया गया। अध्यक्षता मुख्य संरक्षक रवींद्रलाल तिवारी एवं महिला अध्यक्ष शीलमणि मानसिंह शर्मा द्वारा की गई। संचालन मनोज भटेले ने किया। शैलेंद्र शर्मा, नीता पांडेय, मीनाक्षी मिश्रा, पवन उपाध्याय उपस्थित रहे।

कारागार में संगोष्ठी एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित
फिरोजाबाद। जिला कारागार में महिला दिवस पर एक विचार गोष्ठी एवं निरुद्ध महिलाओं के लिये दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खॉन ने फीता काटकर शुरुआत की। दंत चिकित्सक डॉ. दीपाली एवं डॉ. अभिलाषा ने सेवाएं दीं। स्काउट गाइड कमिश्नर विनीता चौधरी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। समाजसेवी सतेंद्र जैन सोली, जेलर लाल प्रताप सिंह, उपजेलर विजय पाण्डेय, विपिन दीक्षित, जगदीश मिश्र एवं हेडवार्डर सतीश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें