फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोहों में परिणय सूत्र बंधन में बंधे 188 जोडे

विज्ञापन
खानपुर में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के सभी नौ ब्लाकों में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह कराया। इसमें 188 जोड़ों की शादी कराई गई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में 20, हाथवंत में 46, जसराना में 24, शिकोहाबाद में 55, अरांव में 20 और मदनपुर में 35 जोडे़ परिणय सूत्र बंधे।

फिरोजाबाद ब्लाक में क्षेत्र प्रमुख अर्चना विजय, बीडीओ प्रभात मिश्रा ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शिकोहाबाद में बीडीओ दिनेश यादव, मदनपुर में बीडीओ विकास यादव, अरांव में निर्मल कुमार, हाथवंत में पंकज सिंह ने आशीर्वाद दिया। वहीं नगर पंचायत फरिहा में चैयरमेन अब्दुल हुई की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 14 जोड़ों की शादी कराई गई। 18 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।

शिकोहाबाद में 55 जोड़ों का विवाह और दो का निकाह हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा शंकर तिवारी ने आशीर्वाद दिया। संचालन बीडीओ दिनेश कुमार ने किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शांती यादव, प्रधान राहुल यादव कुलदीप सिंह, विक्रम कुशवाह, सुरेश यादव, योगेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



जसराना ब्लाक परिसर में 24 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. संजीव यादव थे। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह के साथ ब्लाक के कर्मचारियों ने जोड़ों को जरूरत का सामान दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें