जांच टीम ने 50 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। उनसे जुर्माने के रूप में 18,760 रुपये वसूले गए। साथ ही गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर भी जुर्माना लगाया गया।
फिरोजाबाद के टूंडला में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन के निर्देशन में शनिवार को टूंडला–अलीगढ़ रेलखंड के मध्य सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीमांचल एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन में आरपीएफ के सहयोग से की गई इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान टीम ने 50 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा, जिनसे जुर्माने के रूप में 18,760 रुपये वसूले गए। साथ ही गंदगी फैलाने वाले दो यात्रियों पर भी जुर्माना लगाया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच से अनधिकृत ब्रांड की 384 पानी की बोतलें (32 कार्टन) बरामद की गईं।
इसके अलावा, अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे दो वेंडरों को पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।