फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फुलेरा दूज पर 35 जोड़ों ने साथ निभाने का दिया वचन

Sun, 02 Mar 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
वर वधु को आर्शीवाद देती महापौर कामिनी राठौर व अन्य। - फोटो : वर वधु को आर्शीवाद देती महापौर कामिनी राठौर व अन्य।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच नगरी में फुलेरा दूज के अवसर पर कई स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह कराया गया। कोटला रोड स्थित राधा कृष्ण गार्डन में 35 जोड़ों ने पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए।
विज्ञापन

बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने राधा कृष्ण गार्डन कोटला रोड पर सामूहिक विवाह समारोह कराया। इसमें 35 जोड़ों का विवाह कराया गया। समिति के पदाधिकारियों ने विवाह के बाद वर और वधू को उपहार देकर विदा किया। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने शुभारंभ किया।
समारोह के अध्यक्ष बंटू कुशवाह एवं समिति के पदाधिकारियों के निर्देशन में कार्यक्रम कराए गए। संचालन गोपाल आचार्य ने किया। समिति के पदाधिकारी समिति के संरक्षक डूमर सिंह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, विपिन लहरी, समिति प्रबंधक मनोज कुशवाहा, सचिव अभिषेक कुशवाहा, पंकज राठौर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें