फिरोजाबाद। बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यटी लगाई गई है। किंतु कई शिक्षक परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
बीएसए आशीष पांडेय ने कहा कि जो अध्यापक चिकित्सीय अवकाश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वह सीएमओ कार्यालय से अस्वस्थ्य होने का प्रमाण पत्र लें। जो शिक्षक ड्यूटी नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन
फिरोजाबाद। प्राथमिक विद्यालय सैलई नगर में ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया।
शुभारंभ नगर शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह, सरोजिनी नायडू स्कूल के प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने किया। उपेंद्र सिंह ने प्राथमिक शिक्षा में समुदाय और अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। जया शर्मा ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण देने पर बल दिया। संचालन मोहित चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर दुष्यंत भारद्वाज, रविशंकर शर्मा, सारिका शर्मा, रक्षा कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे ।
राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करें
फिरोजाबाद। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष-2024 के लिए अध्यापकों आवेदन मांगे जा रहे हैं। तीन मार्च तक शिक्षक आवेदन जमा कर सकते हैं।