फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारखी क्षेत्र के गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन की आंकड़ों में ओलावृष्टि से सदर तहसील के नारखी क्षेत्र के सात से आठ गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक हानि फसलों में हुई है। तहसील की टीम के द्वारा हानि का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। जबकि फसल बीमा कराने वाले किसानों की हानि का सर्वे बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही है। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन चार दिनों से खराब हुए मौसम के दौरान बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने से जिले की सदर तहसील के नारखी क्षेत्र में आलू, सरसों, मिर्च की फसल में काफी हानि हुई थी। फसल के बर्बाद हो जाने के कारण सीधा उत्पादन पर असर पड़ा है। फसलों की बर्बादी को लेकर किसान परेशान है। गत दिवस नारखी क्षेत्र के किसानों ने फसलों में हुई हानि का आंकलन कराने के लिए जिला प्रशासन से आंकलन कराके मुआवजा राशि दिलाए जाने के लिए असर चौराहे पर जाम लगाया था। इधर, जिला प्रशासन की टीमों के साथ ही लेखपालों द्वारा गांवों में सत्यापन किया था। प्रशासन द्वारा 33 प्रतिशत से अधिक हानि वाली फसलों के लिए ही मुआवजा के लिए शासन को संस्तुति किए जाने का प्रावधान है। इसके कारण जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले के जसराना, सिरसागंज, शिकोहाबाद और टूंडला तहसील में बदले मौसम से कोई ज्यादा फसल प्रभावित नहीं हुई है। सदर तहसील के (नारखी) क्षेत्र के कुछ गांवों में ओले का अधिक प्रभाव होने के कारण फसलों में हानि हुई है। उसका किसानवार आंकलन कराके विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन के द्वारा तैयार कराई जा रही है। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सदर तहसील के सात से आठ गांवों में ओलावृष्टि के कारण 33 प्रतिशत से अधिक फसलों में हानि हुई है। ऐसे किसानों की सूची बनाने का काम सदर तहसील के एसडीएम मनोज कुमार के साथ लेखपालों के द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट आ जाने के साथ शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा रबी की फसल का बीमा कराने वाले किसानों को लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।
नारखी ब्लॉक में किसानों ने सिर्फ धरना दिया था उन्होंने कोई तालाबंदी नहीं की थी। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उनका सर्वे किसानवार कराने के लिए सदर तहसील के तीस लेखपालों के साथ ही कानूनगो को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार एसडीएम सदर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें