फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमाह 30 करोड़ वसूली करना जरूरी

Tue, 12 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनपद में प्रतिमाह 30 करोड़ रुपये की हर हाल में वसूली की जाए। शहरी क्षेत्र में 3.50 रुपये तथा देहात क्षेत्र में 2.25 रुपये थूर रेट आना चाहिए। गर्मी के सीजन में विद्युत आपूर्ति को मेंटेन रखी जाए।
विज्ञापन

यह निर्देश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विद्युत विभाग के अफसरों को दिए। वह आरएपी-डीआरपी के अंतर्गत चयनित सभी जनपदों की राजस्व वसूली, विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी हासिल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद में तमाम प्रयास के बाद भी विद्युत चोरी नहीं रुक पा रही है, यही कारण कि शहर में 2.20 रुपये तथा देहात में 1.80 रुपये थूर रेट आ रहा है, जो काफी कम है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब प्रतिमाह 30 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलना होगा। इसके लिए सख्ती के साथ राजस्व वसूली की जाए। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएं। बकाया जमा न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गर्मी के सीजन को देखते हुए विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रखी जाए, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि राजस्व वसूली की किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लक्ष्य के मुताबिक वसूली न होने पर जिम्मेदार अफसरों पर सीधे कार्यवाही होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसई वाईपी सिंह, एक्सईएन केके वर्मा, महेशचंद्र, आरबी रॉय, एसएल अग्निहोत्री मौजूद थे। वहीं फीरोजाबाद, शिकोहाबाद टाउन को 15 जून तक गोलाइब करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने कहा कि वर्ष 2016 में प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्र में 22 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे आपूर्ति की जानी है। इसके लिए नए बिजलीघरों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें