फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया डालकर 28 लोग विद्युत चोरी करते पकड़े, रैपुरा में चेकिंग का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को सुबह शहर से लेकर देहात तक चलाए गए अभियान में 28 लोग विद्युत चोरी करते हुए पकड़े। कई स्थानों पर तो ट्रांसफार्मर से कटिया डालकर लोग घरों में विद्युत चोरी करते पकड़े। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, रैपुरा फीडर में चेकिंग के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। टीम ने अभियान को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

रैपुरा फीडर पर विद्युत विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। यहां 250 केवी ट्रांसफार्मर से अवैध कटिया डालकर लोग विद्युत चोरी कर रहे थे। टीम ने कटिया को काटकर तार को अपने कब्जे में ले लिया। सात घरों में विद्युत चोरी भी पकड़ ली।
इस चेकिंग को देखकर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। टीम का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। टीम अभियान को बंदकर वापस लौट आई। इधर रामगढ़ सब स्टेशन के नालबंद व लेबर कॉलोनी सब स्टेशन के जगदंबा कंपाउंड, धोबी वाली पुलिया पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम को 17 घरों में विद्युत चोर करते पकड़ी। इस चेकिंग में पुलिस के साथ पीएससी जवान भी मौजूद रहे। कस्बा खैरगढ़ में भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें