फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 25 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला भाऊ स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर नगर निगम की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 23 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की है। नगर निगम ने व्यापारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर अरविंद भारती ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि नगला भाऊ स्थित ट्रांसपोर्ट पर बाजार में बिक्री के लिए काफी तादात में प्रतिबंधित पॉलिथीन मंगाई है, जिसकी सप्लाई बाजार में होनी है। सूचना पर नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए करीब 23 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त कर लिया।
जब्त की गई पॉलिथीन को नगर निगम लाकर अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही आर्यनगर निवासी राकेश पुत्र सुरेश चंद्र पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और पॉलिथीन जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ प्रवर्तन दल प्रभारी जेडएस खान भी मौजूद रहे। सेनेटरी इंस्पेक्टर अरविंद भारती ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के माध्यम से राकेश ने बिक्री के लिए यह पॉलीथीन मंगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें