फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3952 पात्रों के खाते में 2.37 करोड़ रुपया किया आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-दो के तहत जिले में 3952 नए पात्रों के घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए दो करोड़ 37 लाख 12 हजार रुपये पंचायतीराज विभाग ने जारी कर दिए हैं। धनराशि पहुंचने के साथ ग्रामीण अंचल में व्यक्तिगत शौचालय बनाए जाने का काम काफी तेज गति से कराया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग ने जिले भर से करीब नौ हजार से अधिक ऐसे आवंटियों का चिह्नित किया है। इनमें से जिले में व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए उपलब्ध धनराशि से दो हिस्सों में धनराशि आवंटित की है। प्रथम चरण में विभाग ने 2063 पात्रों के खातों में शौचालय की कुल धनराशि में से आधी छह हजार रुपये की दर से धनराशि दी। दूसरे चरण में 1889 पात्रों के खाते में धनराशि भेजी है।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक पुनीत निगम ने बताया कि 3952 व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों को कुल दो करोड़ 37 लाख 12 हजार रुपये आवंटित किया है। शेष आवंटियों को शीघ्र ही धनराशि जारी की जाएगी, जिससे ग्रामीण अंचल में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कराए जाने का काम तेजी से प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें