फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजलीघर नहीं जनसुविधा केंद्रों से लीजिए कनेक्शन

विज्ञापन
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यदि आपको बिजली का कनेक्शन लेना है तो बिजली घर के बजाए अपने आसपास किसी भी जनसुविधा केंद्र पर जा सकते हैं। वहां आपको ऑनलाइन आवेदन करने पर बहुत आसानी से कनेक्शन मिल जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत विभाग में कनेक्शन लेने के लिए भी उपभोक्ताओं को कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ते हैं। कभी लाइनमैन, तो कभी जेई की रिपोर्ट न लेने के कारण उपभोक्ता को समय पर कनेक्शन नहीं मिल पाता। ऐसे में अब कनेक्शन देने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। किसी भी उपभोक्ता को बिजली का कनेक्शन लेेने के लिए किसी बिजलीघर या जेई व एसडीओ, लाइनमैन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

बल्कि अपने आसपास किसी भी जनसुविधा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरूरी कागज जमा करने होंगे, जिन्हें जनसुविधा केंद्र संचालक स्कैन करने के बाद ऑनलाइन साइट पर अपलोड करेगा। साइट पर अपलोड रिकार्ड की जांच के आधार पर ही विभाग की जांच के बाद कनेक्शन दिया जाएगा।

ऑनलाइन कनेक्शन निर्गत करने, बिजली बिल जमा करने के लिए जनसुविधा केंद्र संचालकों को प्रेरित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता सुविधा का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें