फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धोखाधड़ी कर जनसेवा केंद्र संचालक से 15 हजार रुपये ठगे

Sun, 07 Jan 2024 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर जनसेवा केंद्र संचालक से 15 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन


बंद पड़े दो मोबाइल फोन थमाकर युवक हुआ फरार

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। फास्टैग रिचार्ज कराने के बहाने आए युवक ने जनसेवा केंद्र से अपने मोबाइल के बार कोड में पैसे डलवा लिए। इसके बाद दुकानदार को दो बंद पड़े मोबाइल थमाकर पर्स लाने की बात कहकर फरार हो गया। पीड़ित जनसेवा केंद्र संचालक ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड स्थित नगला कुंवर प्रसाद निवासी सुमित कुमार जनसेवा केंद्र का संचालक हैं। 6 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे जनसेवा केंद्र पर एक युवक आया और फास्टैग रिचार्ज कराने की बात कहने लगा। कुछ ही देर बाद उसने जनसेवा केंद्र से 15,350 रुपये अपने यूपीआई के बार कोड में डलवा लिए और नकद रुपये देने की बात कहने लगा। इसी दौरान उसने दुकानदार को पर्स घर भूल आने की बात कहकर अपने दो स्मार्ट फोन गारंटी बतौर दुकानदार को थमा दिए और वहां से चला गया। काफी देर बाद भी युवक वापस नहीं लौटा। केंद्र संचालक ने डायल-112 पर घटना की जानकारी देने के बाद रविवार सुबह घटना की तहरीर एवं सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि यह धोखाधड़ी का मामला है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें