फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में कार चालक और वृद्वा की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना नगला खंगर के समीप एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तड़के हुए कार हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार बुजुर्ग की पीजीआई सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य हादसे में दो की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरीराम (75) निवासी रामबाग आगरा लखीमपुर खीरी से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी नगला खंगर के समीप किसी अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे के दौरान कार चालक दर्शन सिंह निवासी रामबाग आगरा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कार सवार हरीराम शर्मा व उनकी पत्नी लक्ष्मीदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को पीजीआई सैफई भेजा जहां उपचार के दौरान लक्ष्मीदेवी की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हरीराम की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


फिरोजाबद के स्वामीनगर निवासी धर्मेंद्र सिंह (42) शिकोहाबाद बाइक से कठफोरी गया था। लौटते समय बाइक को किसी ट्रक ने चपेट में ले लिया। धर्र्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। जसराना के गांव नगला मुरली थानुमई निवासी रामपाल पंप से पेट्रोल लेकर लौट रहा था। तभी एटा की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रामपाल की ही मौत हो गई वहीं वीरेंद्र कालोनी निवासी अर्चित एवं आकाश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें