हादसे में घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते ऐम्बूलेंस कर्मी
सिरसागंज। क्षेत्र के ग्राम गिरधारी की ठार के पास बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में गलपुरा निवासी जय श्रीराम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँची।
एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी मोहम्मद इब्राहिम और पायलट सर्वेश कुमार ने घायल की नाजुक हालत देख तत्काल विभागीय चिकित्सक डॉ. अमित से फोन पर परामर्श लिया। चिकित्सक की सलाह पर ईएमटी ने चलती एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार देकर ब्लीडिंग को नियंत्रित किया। समय पर मिले इस उपचार ने युवक की जान बचा ली। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज में भर्ती कराया गया है, जहाँ अब उसकी हालत स्थिर है।