फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिविर में 105 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Sun, 24 Aug 2025 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करते हुए रक्तदाता। सोर्स संस्था
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मोहल्ला गढ़ैया स्थित पंचायती अग्रवाल धर्मशाला में जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था से जुड़े सदस्यों के साथ ही नगर के कई लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


शिविर में कुल 105 लोगों ने रक्तदान किया। अंत में समिति ने सभी रक्तदान दाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान घायलों, बीमार लोगों को नई जिंदगी देता है। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, डॉ. संजीव आहूजा, आतिश राठौड़, सुरेश अग्रवाल, डॉ. संजीव माथुर, मोहनलाल अग्रवाल, सुनील गोयल, पुनीत अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें