फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईलॉस फीडर पर बकाएदारों के कटेंगे हर रोज 100 कनेक्शन, 40 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग जिस फीडर पर जितनी बिजली देगा। उतना ही विद्युत बिल भी वसूलेगा। इसकी जिम्मेदारी विद्युत अधिकारियों की तय कर दी गई है। हाईलॉस फीडर पर 10 हजार से अधिक बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए 40 टीमें देहात क्षेत्रों में बना दी गई हैं। जो प्रतिदिन 100 बकाएदारों की तलाश कर कनेक्शन काटेंगी।
विज्ञापन

10 हजार से अधिक बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं की सूची में पांच हजार से अधिक लोग शामिल हैं। विद्युत विभाग के बार-बार कहने पर भी यह विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे हैं। अब अधीक्षण अभियंता ने बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान की शुरुआत कराई है। प्रत्येक उपखंड पर चार टीमें गठित की गई हैं। यानि 10 उपखंडों पर 40 टीमें गठित कर दी गई है। 20 हाई लाइन लॉस फीडर पर अभियान चलेगा। इसमें प्रत्येक फीडर पर 100 कनेक्शन काटने की रिपोर्ट देनी होगी। लक्ष्य से काफी पीछे रहने वाली टीमों पर कार्रवाई भी होगी।
विद्युत विभाग की यह टीमें कटे हुए कनेक्शन की जांच करेंगी। यदि कोई कनेक्शन बिना बिल भरे जुड़ा पाया जाता है। उसके खिलाफ यह टीमें विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें