फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बना असुर, बहू को बनाया हवस का शिकार

Fri, 14 Jun 2013 01:29 AM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में ककरौली क्षेत्र के गांव में ससुर ने अपनी पुत्रवधू को हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर पीड़िता को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से खफा पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

आरोपी और पीड़ित पक्ष ककरौली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने एसएसपी आफिस पहुंचकर बताया कि गांव की लड़की का निकाह पड़ोस के गांव में किया गया था।

विवाहिता का शौहर धार्मिक कार्य के चलते अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि 12 जून की रात ससुर ने चाकू के बल पर पुत्रवधू को हवस का शिकार बना लिया।

विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर शौहर ने भी पिता का पक्ष लेते हुए पीड़िता से मारपीट की। विवाहिता ने अपने घर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज करने के लिए ककरौली थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अधिकारियों ने ककरौली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें