फतेहपुर। युवती की हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने फेसबुक पर उसकी फोटो पोस्ट की। इस पर युवक ने लिखा है ‘हमारी नहीं तो किसी की नहीं हो सकी’। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद पुलिस फेसबुक आईडी संचालक की छानबीन में जुटी है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के बहुआ मार्ग पर बड़ागांव स्थित धान के खेत से शुक्रवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ था। हैंडबैग और कुछ सामान भी मिला था। युवती की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई थी। उसकी दूसरे दिन पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने
फेसबुक पर युवती की पहचान के लिए फोटो पोस्ट की थी। जिसमें सूरज कुमार नाम की फेसबुक आईडी संचालक ने फोटो पर टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। टिप्पणी करने वाले युवती की पहचान का भी हो सकता है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया स्क्रीन शॉट सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है।