किशनपुर। कपड़े छत पर फैलाने पहुंची महिला की नीचे गिरने से मौत हो गई। कपड़े फैलाते समय उसका पैर फिसल गया और वह आंगन में आ गिरी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी हैं ।
लोधौरा गांव की सावित्री देवी (45) पत्नी गोरे लाल घर में पति व चार बच्चों राकेश, श्याम सुंदर, बउवा व पुत्री सविता के साथ रहती थी। गोरे लाल सिलाई का काम करते हैं। सोमवार की सुबह गोरे लाल घर के बाहर दुकान में सिलाई कर रहे थे। सावित्री देवी सुबह धुले कपड़े लेकर छत पर पहुंची और उसे रस्सी पर डालकर फैलाने लगी।
तभी फैर फिसलने से वह आंगन में सिर के बल आ गिरी। चीख पुकार मची तो गोरे लाल अंदर आया और सावित्री को उठाया तो पता चली कि उसकी मौत हो गई है। उसके सिर व नाक पर गंभीर चोट आ गई थी। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं दी गई है।