फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर कानपुर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। मायके वालों ने बिंदकी के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद करीब पांच घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के मडरांव गांव निवासी गुड्डू की गर्भवती पत्नी अलका (22) को 30 सितंबर को रक्तस्राव होने पर परिजन ललौली रोड स्थित एक नर्सिंग होम ले गए थे। परिजनों के मुताबिक, वहां महिला डॉक्टर ने उसका इलाज किया लेकिन हालत में सुधार होने के बजाय गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे कानपुर के नौबस्ता स्थित आत्माराम नर्सिंग होम ले गए। वहां दो दिन पूर्व ऑपरेशन से अलका ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा लेकिन मंगलवार भोर करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को शव ले जाने से रोक दिया। बाद में रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शव ससुराल पहुंचा तो मायके वालों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। मामला सरकंडी चौकी पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और समझौता हो गया। करीब पांच घंटे बाद शव उठ सका। इसके बाद खजुहा नहर पुल स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दुगरेई निवासी अलका के पिता सूर्यभान सिंह ने बताया कि वह तीन बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें