फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मुराइनटोला निवासी सफी अहमद की पुत्री रुखसार ने बताया कि उसका निकाह 26 नवंबर 2023 को बांदा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के बाबूलाल चौराहा ईदगाह निवासी फैजान अहमद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुरालीजन 10 लाख की मांग करने लगे।
विरोध करने पर पिटाई की। आरोप है कि दो बार दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया। 24 सितंबर को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पति फैजान, सास अनीसा, ससुर निसार, ननद शाहीन, शहाना और पिंकी तथा नंदोई नसीम, इम्तियाज और बबलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।