फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अढ़ेना को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची विशाल राज इलेवन

विज्ञापन
फोटो-32-अंशू पटेल को मैन ऑफ द मैच देते मुख्य अति​थि। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां ब्लॉक के औंग कस्बे में चल रहे दीवाना मस्ताना क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन थ्री में बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला विशाल राज इलेवन और अढ़ेना टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में विशाल राज इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अढ़ेना को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


मैच में विशाल राज इलेवन के कप्तान रवि पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अढ़ेना टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 107 रन बनाए। टीम की ओर से टिक्की ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान हेमंत पटेल ने भी 32 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।
108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशाल राज इलेवन ने 12 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अंशु पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। शिवम शर्मा ने 26 रन की अहम पारी खेली।
विज्ञापन

धमाकेदार प्रदर्शन के लिए अंशु पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि बृजेश पटेल ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।



घोसी धाता और खागा टीम ने दर्ज की शानदार जीत

किशनपुर क्षेत्र में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को घोसी धाता और खागा टीम ने शानदार जीत हासिल की। पहले मुकाबले में घोसी धाता ने टॉस जीतकर 12 ओवर में 165 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरौली टीम 146 रन ही बना सकी।
घोसी टीम के खिलाड़ी शुभम ने 78 रन बनाने के साथ दो विकेट भी हासिल किए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ घोसी टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दूसरे मुकाबले में खागा टीम ने 12 ओवर में 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ीवा टीम 93 रन पर सिमट गई। खागा टीम के रेहान ने 65 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया और मैन ऑफ द मैच बने।
इस दौरान किसान नेता छोटू परिहार, कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार निषाद, संचालक उमेश कुमार, सचिव राम प्रसाद निषाद सहित अन्य सदस्य और क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे।

फोटो-32-अंशू पटेल को मैन ऑफ द मैच देते मुख्य अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें