फोटो-06-अंकपत्र के साथ मौजूद छात्र। संवाद
प्रेमनगर। कस्बे के उमरपुर गौंती स्थित राम विशाल सिंह रामधनी देवी यादव इंटर कॉलेज में बुधवार छात्रों को अंक पत्र वितरण किया गया। इसमें पीजी से कक्षा 11वीं तक के छात्र शामिल हुए। प्रबंधक बीरेंद्र सिंह यादव ने अंग्रेजी माध्यम एलकेजी की पलक पाल, यूकेजी के जयश साहू, पीजी की जैनब सहित अनामिका, सिद्रा, प्रिया साहू, आशू यादव तथा हिंदी माध्यम में कक्षा एक की निष्ठा सहित शालिनी देवी, माही देवी, मदीहा फातिमा, दीपांशी यादव, सचिन, आस्था श्रीवास्तव, विपिन सिंह, कक्षा नौवीं के अमन सिंह, कक्षा ग्यारहवीं की प्रिया व फरहीन फातिमा को अंक पत्र प्रदान किए। इस दौरान प्रधानाचार्य मुख्तार अस्करी, सर्वेश कुमार सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
फोटो-06-अंकपत्र के साथ मौजूद छात्र। संवाद