फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा टूटने से दो गांव की बिजली एक हफ्ते से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा। हफ्तेभर पूर्व आंधी-पानी में गिरा विद्युत पोल अब तक दुरुस्त नहीं हो सका है। इससे दो गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। उपभोक्ताओं ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन खंभा नहीं लगाया गया है। सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन का पोल हफ्तेभर से गिरा पड़ा है।
विज्ञापन

हथगाम ब्लाक के चकशाह फिरोजपुर व रामपुर गोकुलपुर गांव में सप्ताहभर से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। रामपुर गांव के सामने सड़क किनारे लगा हाईटेंशन लाइन का खंभा बरसात में गिर गया था। विभाग ने अब तक पोल को लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की है। बिजली न मिलने के कारण सिंचाई व अन्य काम रुके पड़े होने से ग्रामीण परेशान हैं। शाम होते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है। घरों में पानी तक नहीं आ रहा है। लोगों को सुबह शाम हैंडपंप से पानी लाना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार हैंडपंप पर मारामारी की स्थिति बन जाती है।
स्पीकअप
फोटो- 5- ननकू मौर्य
रामपुर गोकुलपुर निवासी ननकू मौर्य बताते हैं कि गांव में शाम होते ही घरों में अंधेरा पसर जाता है। इन्वर्टर बंद हो चुके हैं और केरोसिन भी नहीं है कि शाम को घर में रोशनी की जा सके। मोमबत्ती से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। हैंडपंप भी पूरी तरह काम न करने से पेयजल की समस्या भी है।
विज्ञापन

........
फोटो- 6- जगदीश प्रसाद
रामपुर के जगदीश प्रसाद का कहना है कि करीब सप्ताह भर पहले पेड़ गिरने के कारण एचटी लाइन का पोल टूट गया था। लाइनमैन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना भी दी गई है। इसके बावजूद अभी तक दूसरा खंभा नहीं लगवाया गया है। हर बार आश्वासन मिल रहा है।
.......
फोटो- 7- विजय कुमार
गांव के विजय कुमार का कहना है कि बिजली नहीं आने से बच्चों की आनलाइन पढ़ाई भी बंद हो है। उमस भरी गर्मी से महिलाएं व बच्चे परेशान हैं। शाम होेने के बाद घरेलू कामों में दिक्कत होती है। कई बार उपकेंद्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कराने को कहा गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
............
बयान-
विद्युत पोल टूटने की जानकारी नहीं है। उपकेंद्र के जेई से बात करेंगे और नया पोल लगवा का गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। रिंकू कुमार सेठ, एसडीओ खागा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें