कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते सफाई सफाई कर्मी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। कस्बे के मुहल्ला मलिकपुर केवटरा में बीमारी फैलने की शुरुआत के बाद नगर पंचायत को साफ सफाई की सुध आई। शुक्रवार को नगर पंचायत ने नालियों की सफाई कराने के अलावा गंदगी से पटे तालाबों में भी दवा का छिड़काव कराया।
शुक्रवार के अंक में गंदगी के बीमारी फैलने की प्रकाशित खबर को नगर पंचायत ने संज्ञान लिया। नगर पंचायत ने तालाबों के आसपास साफ सफाई कर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया और तालाब में भरे पानी में क्लोरीन डालकर नालियों की भी साफ सफाई कराई।
लोगों को हिदायत दी गई कि वह अनावश्यक गंदगी न फैलने दें। घर की सफाई से निकले कूड़ा एक जगह इकट्ठा करके सुबह सफाई कर्मी को दें।
प्रभारी ईओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि टीमें नगर के सभी तालाबों के साथ नालियों की सफाई कर रहीं हैं। इसके बाद कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया जाएगा।
..................