फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों के चार्ज न लेने से गांवो में विकास कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। क्लस्टर वितरण के बाद अधिकांश सचिवों ने चार्ज नहीं लिया है। इससे गांवों के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। पंचायतों में मनरेगा, राज वित्त और 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों पर विराम लग गया है। नए काम शुरु नहीं हो पा रहे हैं और पुराने काम के भुगतान भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

रामपुर गांव में इंटरलॉकिंग और प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो कि सचिव के तबादले के बाद से ही बंद पड़ा है। करीब पांच लाख रुपये का भुगतान भी बकाया है। मडौली गांव में पंचायत भवन का निर्माण अधूरा है। इसका भी तकरीबन छह लाख रुपये का भुगतान बाकी है। सचिव के जाने के बाद अन्य कार्य भी बंद हो गए हैं।
इसी तरह इस्कुरी ग्राम पंचायत में मिट्टी भरान, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में बाउंड्री वॉल और मरम्मतीकरण का कार्य भी बंद है। यहां भी करीब पांच लाख रुपये का भुगतान शेष है। तिलकापुर गांव में 10 लाख रुपये का भुगतान शेष होने से सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले ही डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने ब्लॉक में बनाए गए क्लस्टर के तहत सचिवों के तबादले किए थे, लेकिन अभी तक नवनियुक्त सचिवों ने अपना अपना पदभार ग्रहण नहीं किया है।
वहीं ब्लॉक में तैनात कुछ सचिवों ने अपनी पुरानी ग्राम पंचायतें नहीं छोड़ीं हैं, वे नई तैनाती वाले गांव में जाने के लिए तैयार नहीं है। इससे भी गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खंड विकास अधिकारी गिरिजा पांडेय ने बताया कि दूसरे ब्लॉक को स्थानांतरित सभी सचिवों को रिलीव कर दिया गया है, लेकिन अभी तक नए सचिव नहीं आए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ सत्य प्रकाश ने इस संबंध में बताया कि जिनका तबादला जहां हुआ है, उन्हें काम वहीं करना पड़ेगा। किसी को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें