फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किन्नर को बंधक बनाकर बाल काटने का वीडियो वायरल, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किन्नर को बंधक बनाकर बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो गाजीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में फतेहपुर की किन्नर सोनम नायक के साथ कथित रूप से अभद्रता की घटना सामने आई है। आरोप है कि किन्नर समाज के ही कुछ लोगों ने दूसरे क्षेत्र में जाने पर उसके बाल काट दिए।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में किन्नर समाज के कुछ लोग नियमों का हवाला देते हुए गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। सोनम नायक को चारपाई पर बैठाकर एक किन्नर उसके सिर के बाल काटती नजर आ रही है। वीडियो में बाल काटने वाली किन्नर यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि सोनम नायक को गाजीपुर में एक बरात के दौरान अपने क्षेत्र में वसूली करते पकड़ा गया था। सोनम नायक पूर्व में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं।
इकबाल गुट की सलमा किन्नर ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन से शिकायत की गई है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि दूसरे गुट की किन्नरों ने सोनम का अपहरण किया और असलहों के बल पर उसे गाजीपुर स्थित अपने ठिकाने पर ले जाकर बाल काटे। बाल काटने वाली किन्नर की पहचान श्रेया किन्नर के रूप में बताई गई है। साथ ही गुरु इकबाल के खिलाफ भी अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

श्रेया किन्नर का कहना है कि वायरल वीडियो एआई के जरिये बनाया गया है। गाजीपुर थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। घटना किशनपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने भी कहा कि इस संबंध में अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें