फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फतेहपुर में नर्सिंग होम संचालक ने दुष्कर्म के बाद युवती का धर्मपरिवर्तन कराया, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

इटावा निवासी युवती ने बताया नर्सिंग होम संचालक जुनैद ने नशीली दवाएं खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। होश आने पर उसे वीडियो वायरल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में बाकरगंज चौकी क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम संचालक ने युवती के साथ बेहोशी हालत में दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती से निकाह कर धर्मपरिवर्तन कराया। आरोपी की चंगुल से बचकर युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इटावा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती कानपुर बारादेवी में किराए पर रहकर मार्केटिंग का काम करती थी। युवती ने तहरीर में बताया कि बाकरगंज निवासी डॉ. जुनैद खान आकांक्षा नर्सिंग होम का संचालक है। 14 फरवरी 2020 को बारादेवी में रहने वाली उसकी मौसी के घर में डॉ. जुनैद खान पहुंचा था। यहीं जुनैद से उसकी मुलाकात हुई। जुनैद ने उसका मोबाइल नंबर भी लिया और अक्सर फोन करने लगा।

उसकी छह मई 2020 को तबियत बिगड़ गई। एंबुलेंस लेकर जुनैद आया और उसे अपने अकांक्षा नर्सिंग होम लेकर चला गया। नशीली दवाएं खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। होश आने पर उसे वीडियो वायरल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसे दो महीने तक नर्सिंग होम में रखा और शारीरिक शोषण किया। लॉकडाउन होने की वजह से बाहर नहीं निकल सकी। उसने किसी तरह भाई को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें