फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश से दो घर गिरे, मलबे में दबकर दो भाई घायल

विज्ञापन
फोटो-24-अंजना भैरव गांव में गिरा मकान। संवाद - फोटो : किसान समाधान दिवस में किसान को प्रमाण पत्र देते सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप निदेशक कृ​षि एसपी सिंह। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बारिश के चलते बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो कच्चे घर ढह गए। हादसे में मलबे में दो दबकर दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तेलियानी ब्लाॅक के उमेदपुर मजरे ठकुराइनपुर निवासी राजबहादुर पासवान का घर सुबह करीब 11 बजे भरभराकर गिर गया। मलबे में उनके बेटे सुमित कुमार (10) और सुशील कुमार (12) दब गए। घर गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया।
विजयीपुर ब्लाॅक क्षेत्र के अंजना भैरव गांव निवासी गोपाल सिंह का कच्चा घर भी बारिश के कारण भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि कपड़े, बर्तन और अनाज दब गए हैं। प्रधान भागीरथी विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश से घर गिरने की सूचना लेखपाल को दे दी गई है।

फोटो-24-अंजना भैरव गांव में गिरा मकान। संवाद- फोटो : किसान समाधान दिवस में किसान को प्रमाण पत्र देते सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप निदेशक कृषि एसपी सिंह। स्त्रोत: विभाग

फोटो-24-अंजना भैरव गांव में गिरा मकान। संवाद- फोटो : किसान समाधान दिवस में किसान को प्रमाण पत्र देते सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप निदेशक कृषि एसपी सिंह। स्त्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें