फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से अधिक शौचालय वाले गांवों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/खागा। वर्ष 2014 से 2021 के बीच 500 से अधिक शौचालय बनाने वाली 130 ग्राम पंचायतें जांच के दायरे में हैं। डीएम ने सभी 13 ब्लाकों के बीडीओ और एडीओ को चयनित ग्राम पंचायतों में शौचालयों का सत्यापन करके रिपोर्ट देने को कहा है। शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत पर यह जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने हर ब्लाक में ऐसी 10 बड़ी ग्राम पंचायतों का चयन करने को कहा था, जहां वर्ष 2014 से 2021 के बीच 500 से अधिक शौचालय आवंटित किए गए हैं। हर ब्लाक से 10-10 ग्राम सभाओं को चिह्नित किया जा चुका है। ऐसे में पूरे जिले में कुल 130 ग्राम सभाएं चिह्नित हुई हैं। जहां 500 से अधिक शौचालय बनाए गए हैं।
ऐरायां ब्लाक: हरदो, मोहम्मदपुर गौंती, कस्बा सोहन, कटोघन, बुदवन, ऐलई, मंडवा, रसूलपुर भंडरा, अफोई, छीमी।
....................................
धाता ब्लाक: कारीकान धाता, खैरई, कोट, जहांगीरनगर, पुरमई, पौली, उकाथू, कल्यानपुर कसरौली, बसवा, निदौरा।
...........................................
विजयीपुर ब्लाक: गढ़ा, रायपुर भसरौल, टेनी, सरौली, सिलमी गढ़वा, मड़ौली, विजयीपुर, पहाड़पुर, रामपुर, खासमऊ।
...........................................
हथगाम ब्लाक: संवत, पट्टीशाह, सेमरामानापुर, सिठौरा, बैगांव, कसरांव, सरांय साबा, अमिलिहा पाल, इरादतपुर चतुर्भुजपुर, मऊपारा।
....................................
तेलियानी ब्लाक: असवार तारापुर, आदमपुर, चखेड़ी, मोहनखेड़ा, हाजीपुर गंग, नसीरपुर बेलावारा, कोराई, सलेमाबाद, अस्ता, कसेरुवा।
..........................................
अमौली ब्लाक: चांदपुर, गोहरारी, दपसौरा, सराय धरमपुर, पपरेंदा, अमौली, डिघरुवा, सरहन बुजुर्ग, परसेढ़ा, आजमपुर गढ़वा।
...........................................
असोथर ब्लाक: सरकंडी, असोथर, दतौली, अढ़ावल, जरौली, कोर्राकनक, ललौली, सिधांव, सुसवन बुजुर्ग, कौंडर।
......................................
हसवा ब्लाक: रामपुर थरियांव, धरमपुर सातो, खेसहन, औरेई, रमवा-पंथुवा, कुसुंभी, हसवा, नरैनी, बहरामपुर, चक कोर्रा सादात।
..................................................
देवमई ब्लाक : देवमई, मिराई, सुजावलपुर, मिर्जापुर मकरंदपुर, पधारा, मुसाफा, कौड़िया, बेंता, करचलपुर, करनपुर।
..............................................
बहुआ ब्लाक: अयाह, साखा, गंहरी, फुलवामऊ, सुकेती, बंवारा, सेमरई, गाजीपुर, बड़ागांव, शाह।
...........................................
मलवां ब्लाक: जाफराबाद, गुनीर, डीघ, अभयपुर, मौहार, कोरसम, मलवा नया पुरवा, लहंगी, उमरगहना, मीरमऊ पैगंबरपुर।
....................................................
भिटौरा ब्लाक: जमरावा, छेउका हुसैनगंज, तारापुर भिटौरा, मवई, हसऊपुर, फरसी, सिहार, मकनपुर, हैदरपुर इटौली, मिर्जापुर ताल्लुके जमरावा।
...................................................................
खजुहा ब्लाक: मंडराव, सिजौली, कोरवा, खूंटा, सरकंडी, सेलावन, बरेठर बुजुर्ग, दरौला लाल, सुल्तानगढ़, बागबादशाही।
.........................................
लगातार कई ग्राम पंचायतों से शिकायतें आ रही थीं कि पैसा लेकर लोगों ने शौचालय नहीं बनवाए हैं। यही कारण है कि जांच शुरू कराई गई है। सत्यापन के दौरान यदि शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मिली तो दोषी के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें