फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लिफ्ट लेकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। लिफ्ट लेकर बैठे बदमाशों ने रास्ते में दो अन्य साथियों संग बाइक सवार से लूटपाट की। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी उमाकांत (26) राजस्थान में ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी में नौकरी करता है। वह 15 जुलाई को घर आया था। घर से शुक्रवार की देर शाम बाइक से अपनी ससुराल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जरारा गांव पत्नी को लेने जा रहा था। फिरोजपुर गांव के पास पहुंचा। उसे दो लोगों ने रोकवाया और कुछ दूर तक छोड़ने की बात कहकर बाइक में बैठ गए। दरवेशाबाद विद्युत उपकेंद्र के आगे रारी मोड़ पर बाइक सवार को रोकवाया। जहां पहले से ही लिफ्ट लेने वाले के दो साथी बाइक के साथ मौजूद थे। चारों ने बाइक सवार से लूटपाट की। विरोध पर पीटकर बेसुध कर दिया। बाइक, 20 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। काफी देर बाद युवक किसी तरह पैदल अपने घर तेंदुली पहुंचा। पिता ने सीएचसी में भर्ती कराया। पिता जयकरन की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि लूट का मामला दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीसी कैमरे चेक कर जांच की जा रही है।
बदमाशों ने युवक को लूटा, एक को ग्रामीणों ने दबोचा
अल्लीपुर। अचानक पेट दर्द होने पर शुक्रवार रात रोड किनारे बैठे नर्सिंग होम कर्मी के साथ बदमाशों ने लूटपाट की। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया। बाकी साथी भाग निकले। पुलिस पूछताछ कर बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरुस्ती गांव निवासी प्रशांत कुमार शर्मा अपने चाचा के साथ अल्लीपुर स्थित शर्मा नर्सिंग होम में काम करता है। वह नर्सिंग होम से शुक्रवार रात को गांव जा रहा था। प्रशांत ने बताया कि रास्ते में पेट दर्द होने पर चखेड़ी मोड़ पर रुका था। दो बाइकों से चार-पांच बदमाश आए। उसके साथ मारपीट की और बाइक, पर्स, मोबाइल लूटकर भागे। शोर सुनकर चखेड़ी गांव किनारे खेत पर बैठे लोगों ने पीछा किया। एक आरोपी को बाइक समेत पकड़ लिया। बाकी भाग निकले। ग्रामीणों ने लुुटेरे को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी से पूछताछ में अन्य नाम भी उजागर हुए है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें