फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अमौली में बायो गैस प्लांट बनने से किसानों की बढ़ेगी आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अब खेतों की बर्बादी नहीं, पराली से किसानों की कमाई होगी। जिले का पहला कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्र चांदपुर तृतीय में आकार ले रहा है। नोन नदी के पास स्थित इस संयंत्र में हर रोज 120 टन पराली से 10 मीट्रिक टन बायो गैस तैयार की जाएगी। इससे किसानों को न सिर्फ अतिरिक्त आमदनी मिलेगी, बल्कि पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन



संयंत्र के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। बाउंड्रीवॉल के लिए पिलर खड़े किए जा रहे हैं और मुख्य निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मेसर्स पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड को संयंत्र की स्थापना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए प्रशासन ने 16.23 एकड़ सरकारी भूमि को चिह्नित कर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से 30 साल की लीज पर उपलब्ध कराया है।



संयंत्र तक पहुंचने के लिए करीब 1.5 किलोमीटर का एप्रोच रोड भी स्वीकृत हो चुका है। निर्माण कार्य इसी सत्र में पूरा करने और संचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


100 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

संयंत्र निर्माण से लेकर संचालन तक 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं अप्रत्यक्ष रूप से भी कई लोगों को रोजगार मिलेगा। यमुना तटवर्ती क्षेत्र में संयंत्र स्थापित होने से क्षेत्र का विकास भी होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें