फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर और खागा कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं की थीं।
हुसैनगंज पुलिस ने नौगांव के पास से बुधवार को बाइक सवार रिंकू कुमार निवासी जमरावा थाना हुसैनगंज और उसके साथी राहुल निवासी जूही कालोनी थाना किदवई नगर कानपुर को पकड़ा। जांच में गाड़ी चोरी की निकली। फिर इनकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकें बरामद की गईं। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया आरोपी बाइक से रायबरेली की ओर जा रहे थे। बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। आरोपियों ने शहर से दो और खागा से एक बाइक चुराई थी।