फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आलू लदी ट्राॅली पर बैठे तीन किशोर एचटी लाइन से झुलसे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। आलू लदी ट्राॅली के ऊपर बैठे तीन किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीण सभी को सीएचसी ले गए। यहां तैनात डॉक्टर अपनी कार से घायलों को जिला अस्पताल ले गया। यहां एक किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुलदीप और आयुष का इलाज जारी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नसीम बुधवार को सुबह चार किशोर पवन (16) पुत्र छेद्दू पासवान, कुलदीप (15) पुत्र कल्लू, आयुष (14) पुत्र राजेश और विपिन (15) अवधेश को आलू के बोरे ट्राॅली में लोड कराने के लिए महबूब तालाब के पास ले गया था। आलू लोड करने के बाद ट्राॅली में बोरों के ऊपर सभी बैठ गए।
नसीम ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर तालाब के पास पहुंचा तो विपिन हाईटेंशन लाइन देखकर ट्राॅली से कूद गया। तीन किशोर बैठे रहे। इसी बीच ट्राॅली पर बैठे पवन के माथे पर तार छूने से उसे करंट लगा। पवन को बचाने के चक्कर में कुलदीप और आयुष झुलस गए।
विज्ञापन

चालक नसीम ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी ले गए। यहां डॉ. अनुपम सिंह ने इलाज कर अपनी कार से झुलसे किशोरों को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर आदर्श ने पवन को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने डॉ. अनुपम के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें