फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसे की खबर पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 07 Jan 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुए हादसे की खबर जैसे ही खागा और सुजरही गांव पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन कौशांबी जनपद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

खागा के चौड़ाखेर मोहल्ला निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी शनिवार को पत्नी को मिर्जापुर जनपद छोड़ने के लिए निकले थे। उन्होंने अपनी स्कार्पियो ले जाने के लिए सुजरही गांव निवासी कल्लू यादव (40) पुत्र गुलाब यादव को बुला लिया था। ज्ञानेंद्र की पत्नी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और इस समय मिर्जापुर में तैनात है।
ज्ञानेंद्र पत्नी को छोड़ने के लिए गए थे। पत्नी को छोड़कर वह कल्लू के साथ लौट रहे थे। इस दौरान कोखराज थाना क्षेत्र में स्कार्पियो कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कल्लू की मौके पर मौत हो गई, जबकि ज्ञानेंद्र तिवारी की हालत नाजुक है और उन्हें प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्लू के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। इनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं ज्ञानेंद्र तिवारी के पिता हरिमोहन तिवारी नायब तहसीलदार पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें