फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की शाखा खुली

Mon, 27 Jul 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की एक और शाखा खुल गई। यहां सिर्फ 20 रुपये में आंखों की जांच होगी। आपरेशन की जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति को चित्रकूट ले जाया जाएगा। इसके अलावा गरीब व्यक्ति को पूरी तरह से मुफ्त सेवा भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के कलक्टरगंज में श्री सद्गुरु नेत्र जांच केंद्र का डीएम पुष्पा सिंह ने उद्धाटन किया। डीएम ने श्री सद्गुरु ट्रस्ट के नेत्र समस्या निदान के चल रहे प्रयासों की तरफदारी करते हुए बेहतर पहल का इस्तकबाल किया। उन्होंने कहा कि नेत्र समस्या से एक बड़ी आबादी ग्रसित रहती है। जरूरत है समय रहते बेहतर उपचार व परामर्श की। जिले मेेें श्री सद्गुरु सेवा समिति की यह शाखा जरूरतमंदों के लिए लाभकारी साबित होगी। समिति के डायरेक्टर डॉ. वीके जैन ने शाखा के जरिए मिलने वाली सेवाओं का जिक्र किया। समिति की ओर से कानपुर व फतेहपुर समेत तीन जिलों का काम देख रहे डॉ. मुकेश खरे ने बताया कि बिंदकी व अमौली में शाखाएं संचालित हो रही हैं। 20 रुपये मेें ओपीडी की सुविधा मिलेगी। गरीब वर्ग के लिए यह शुल्क भी जरूरत के हिसाब में नहीं लिया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी समेत तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें