फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घराती को गड्ढे में भरे पानी में डुबोकर बेल्ट से बरातियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बरात में शामिल होने गए युवक को डांस से इन्कार करने पर गड्ढे में भरे पानी में डुबो दिया। इसके बाद बेल्ट से पीटकर सिर फोड़ दिया। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में चार बरातियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थाने के तपस्वीनगर निवासी अली हुसैन की पत्नी प्रेमा ने बताया कि वह परिवार के साथ घघौली गांव निवासी इसराइल की पुत्री के विवाह में आठ दिसंबर को शामिल होने गईं थीं। निकासी के समय दोपहर दो बजे पुत्र नसीम भी बरात देखने गया था। बराती नाच रहे थे।
बरातियों में शामिल थरियांव थाने के मीसा निवासी असलम और उसका भाई भूरा पुत्र नसीम को नाचने के लिए घसीटने लगे। पुत्र ने इन्कार कर दिया। दोनों ने उसे पानी भरे गड्ढे में धकेल दिया। दोनों ने साथी आरिफ और जुनैद के साथ बेटे को बेल्ट से पीटकर पानी में डुबो दिया।
विज्ञापन

भाभी शाहजहां और भाई अनवर ने बीच बचाव किया। हमलावरों ने भाभी का कान नोंच लिया। मारपीट में बेटे का सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि मंगलवार को चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें