फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 02 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
उसरापुरवा गांव में किसान के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शादी समारोह में परिवार के जाने के बाद घर में अकेले किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


नीरज पाल (32) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उसरापुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र का बेटा था। हरिश्चंद्र का परिवार मूल रूप से थाना क्षेत्र के ही शिवपुरी गांव का है। शिवपुर में परिवारिक सदस्य के घर पर शादी समारोह का बुधवार को आयोजन था। परिवार के लोग शिवपुर चले गए थे। वहां से घर के लोग गुरुवार शाम को वापस लौटे। घर के अंदर कमरे में रस्सी से धन्नी की सहायता से बने फांसी के फंदे पर पर नीरज का शव लटकता मिला। यह देख उसकी पत्नी ममता देवी बदहवास हो गई।

पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि बेटे के  फांसी लगाने की वजह समझ नहीं आ रही है। कई दिनों से परेशान दिखाई दे रहा था। परिवार में उसकी दो बेटियां आस्था और अवनी हैं। एसओ एसके तिवारी ने बताया कि घटना की वजह खंगालने में पुलिस जुटी है। जल्द ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें