फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिश्तेदार संग प्रेम प्रसंग में रहने वाली युवती का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 19 वर्षीय युवती का रविवार रात कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पिता ने रिश्तेदार समेत तीन पर हत्या कर शव फंदे में लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती कुछ दिन पहले शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रह रही थी। उसकी बड़ी बहन ने बताया कि शहर के एक मोहल्ला निवासी मौसेरे भाई के साले का घर आना-जाना था।
उसने बहन को कास्मेटिक की दुकान खुलवाई। इससे उसका आना-जाना बढ़ गया। दोनों के नजदीकियां बढ़ने पर परिजन ने आपत्ति जताई थी। इस पर बहन ने कास्मेटिक की दुकान बंद कर दूसरे स्थान पर ब्यूटीपार्लर का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ब्यूटीपार्लर भी बंद कर दिया। दीपावली पर बहन घर आई थी दूसरे दिन ही लौट गई। करीब पांच दिन पहले रिश्तेदार ने बहन को किराये का कमरा दिलाया था। यहां रात को बहन का शव पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से शव लटका मिला।
घटना के बाद रिश्तेदार ने बहन की खुदकुशी की रात को जानकारी दी। आरोप है कि बहन की रिश्तेदार ने अपनी पत्नी और साले संग मिलकर हत्या की है। इसके बाद शव फंदे से लटका दिया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें