फतेहपुर। भूमि विवाद में पिता और पुत्री ने पड़ोसी महिला व उसकी बेटियों की इंस्टाग्राम आईडी पर गाली गलौज की। इसके बाद उनकी अश्लील गानों के साथ रील बनाकर अपनी आईडी से वायरल की। एसपी से शिकायत पर पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि घर के पास रहने वाला आरोपी उसके मकान के निर्माण में दिक्कत पैदा करता है। विवाद की सितंबर में मुराइनटोला पुलिस चौकी में शिकायत की।
पुलिस ने उल्टे उनके परिवार के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। विवाद के खुन्नस पर ही आरोपी ने बेटी संग उनकी बेटियों की इंस्टाग्राम आईडी पर गाली गलौज की।
आरोपी की पुत्री ने बेटियों की फोटो पर अश्लील गाना लगाकर अपनी आईडी से वायरल दी। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।