फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोर की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका

Sun, 24 Mar 2024 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो13 - रितिक की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो 14- घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन
फोटो15- घटनास्थल की जांच करती पुलिस

- शनिवार रात साथियों के साथ निकला था, रविवार दोपहर मिला शव
- नशेबाजी में विवाद के बाद हत्या का अंदेशा, एक साथी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
जोनिहा (फतेहपुर)। साथियों के साथ शनिवार रात घर से निकले किशोर की हत्या कर शव नहर पुल के नीचे फेंक दिया गया। रविवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने नशेबाजी में विवाद के बाद हत्या का अंदेशा जताते हुए मृतक के एक साथी को उठाया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई निवासी धनराज रैदास का पुत्र रितिक (17) लुधियाना में सिलाई का काम करता था। वह 11 मार्च को चचेरी बहन ललिता की शादी में शामिल होने आया था। त्योहार पर गांव में ही रुका था। मां ऊषा देवी ने बताया कि बेटा कालूखेड़ा के चार साथियों के साथ घर से शनिवार रात करीब नौ बजे निकला था।
विज्ञापन

देर रात न लौटने पर वह लोग खोजबीन करते रहे। बेटे के साथियों के घर पर भी पता किया। उन लड़कों के भी घर न पहुंचने की जानकारी मिली। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने ससुर खदेरी नदी के ठिठौरा नहर पुल के नीचे रितिक का शव देखकर परिजनों को खबर दी।
सीओ सुशील दुबे, कोतवाल संजय पांडेय व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे। युवक के मुंह से झाग निकला था। शव से कुछ दूर शराब की खाली बोतल, गिलास भी मिले। गले और नाजुक अंग में चोट बताई जा रही है। पुलिस ने रितिक के एक साथी को पकड़ा है।
पुलिस का अंदेशा है कि रितिक ने साथियों संग शराब पी होगी। इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और उसकी हत्या कर दी गई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के अनुसार हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाएगा।
विज्ञापन



साइड स्टोरी
हत्या कहीं और की, शव लाकर फेंका
बरामदगी स्थल पर पुल के नीचे है। पुल के नीच गंदगी और दलदल है। इस जगह पर पैरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस का आंदेशा है कि जहां शव मिला है उस जगह पर बैठा नहीं जा सकता है। हत्या कहीं और की गई शव यहां लाकर फेंका गया है। शव छिपाने के मकसद से पुल के नीचे फेंका होगा। पुलिस ने ठिठौरा चौराहे पर शराब दुकान के सेल्समैन को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। दुकान में लगे सीसीटीवी से पता चलेगा कि रितिक के साथ कौन-कौन थे। रितिक दो बहन राजबाला, पल्लवी और तीन भाई पंकज, अंकज व आशीष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें