फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी ने कोषागार से सरकारी धन हड़पने का किया प्रयास

Sun, 24 Mar 2024 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 01 - शादीपुर चौराहे पर स्थित मेडिकल की जांच करते डीआई और तहसीलदार।
विज्ञापन

-
- चार लाख रुपये की दवाओं के लगाए फर्जी बिल, शुरू हुई जांच
- ड्रग इंस्पेक्टर को जांच के दौरान नहीं मिला संबंधित मेडिकल स्टोर
- मिलेजुले नाम के मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर ड्रग इंस्पेक्टर ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोषागार में दवाओं के फर्जी बिल लगा कर सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने सरकारी धन का हड़पने का प्रयास किया। हालांकि कोषागार विभाग ने मामले को संज्ञान में ले कर एडीएम अविनाश त्रिपाठी से शिकायत की। इसके बाद एडीएम के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त और तहसीलदार की टीम ने शहर के शादीपुर चौराहा के समीप स्थित एक मेडिकल स्टोर में पहुंच कर जांच की। लेकिन बिल वाउचर में लिखे मेडिकल स्टोर का नाम और जांच करने वाले मेडिकल स्टोर के लाईसेंस का नाम एकजैसा नहीं मिला। जांच के दौरान टीम को उस मेडिकल स्टोर में भी दवाओं की खरीद फरोख्त का ब्यौरा नहीं मिल सका। इसके अलावा नारकोटिक्स की बिक्री का विवरण प्राप्त नहीं हुआ। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने और अपनी पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी खर्चे के करीब चार लाख रुपये के फर्जी बिल लगाए हैं। लेकिन बिल पास करने से पहले कोषागार के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पर संदेह हुआ तो मामले की जांच शुरू हुई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस मेडिकल स्टोर में की जांच की गई है, उसके नाम और बिल वाउचर पर लिखे मेडिकल स्टोर के नाम पर कुछ अंतर है। हालांकि जांच के दौरान उस मेडिकल स्टोर में मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट आयुक्त को भेजी गई है। वहां से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एडीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारी के भी बयान लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अागे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें