फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का घर से अपहरण हो गया। इस मामले में एसपी के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बताया कि 31 जुलाई की शाम उसकी बेटी घर के पीछे दरवाजे पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान पड़ोस रहने वाले दंपती और उनके रिश्तेदार बेटी का अपहरण कर ले गए। काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं लगा। पड़ोसी और उसके रिश्तेदार भी गायब हो गए।
उसने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने पड़ोसियों के बारे में उनके परिजनों से पूछताछ की। परिवार ने पुलिस को दंपती और उसके रिश्तेदारों के शाम को घर से चले जाने के बात कही। इसके अलावा उन लोगों ने कोई जानकारी नहीं दी। उसने थाने पहुंच सूचना दी।
बेटी के अपहरण में पड़ोसी दंपती और उनके रिश्तेदार कानपुर तिलसरा निवासी विवेक और गांव के 2 लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद