फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिलेंगे 508 सहायक अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों को 508 सहायक अध्यापक मिलने वाले हैं। प्रदेश से जारी 31 हजार शिक्षकों की सूची में बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में भर्ती होने वाले शिक्षकों छंटनी की है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने 14, 15 को काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। 16 को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में दिसंबर 2018 में परिषदीय स्कूलों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रक्रिया के दौरान बार-बार अड़चनें आने के कारण भर्ती नहीं हो पाई। जून 2020 में बेसिक शिक्षा विभाग ने तीन से छह जून तक भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की थी। पहले दिन काउंसलिंग की शुरुआत में ही हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद शिक्षामित्र सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों की रिक्तियां छोड़कर 31277 सहायक अध्यापक भर्ती करने के आदेश जारी किए हैं। 69 हजार भर्ती में जिलेभर को 520 शिक्षक मिले थे, लेकिन भर्ती आधी बचने पर भी जिले को 508 सहायक अध्यापक मिलने वाले हैं।
विज्ञापन

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को अभ्यर्थियों की वैध सूची प्रदेश से मिल जाएगी। इसके बाद 14 व 15 अक्तूबर को काउंसलिंग की कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें