फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छोड़ने को तैयार नहीं होने पर महिला की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अवैैध संबंधों के चलते महिला की हत्या के बाद राजमिस्त्री के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पंचायत के फैसले के मुताबिक रामबाबू, रुक्मिणी के साथ गांव छोड़ना चाहता था, लेकिन वह राजी नहीं थी। इसके चलते ही उसने पहले रुक्मिणी को मौत के घाट उतारा फिर खुद भी जान दे दी।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया गांव निवासी रुक्मणी (37) का रविवार सुबह खेत पर शव मिला था। कुछ दूरी पर नीम के पेड़ पर रामबाबू पासवान (52) का शव फंदे पर लटका मिला था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। उनके बीच संबंध सालों से थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रुक्मणी की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। वहीं रामबाबू की जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई है।
बंगलूरू में रहने वाला महिला का पति छत्रपाल अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचा। वह पत्नी से कोई वास्ता नहीं रखता था। भिटौरा घाट में महिला के शव उसके मायके वालों ने अंतिम संस्कार किया। वहीं रामबाबू के शव को उसके बेटों ने मुखाग्नि दी। ग्रामीणों में यह भी चर्चा रही कि महिला के किसी तीसरे व्यक्ति से भी अवैध संबंध हो गए थे। तभी रामबाबू ने रुक्मणी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस कंधिया गांव सोमवार को मामले की जांच करने पहुंची। कई ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों के रिश्ते पर ग्रामीणों को आपत्ति थी और उन्हें गांव छोड़ने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें