फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया की आशंका पर टीम ने खींची केबिल महिला पर गिरी, मौत

विज्ञापन
सोनी की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। कनेक्शन जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम ने सोमवार शाम महिला के घर की केबल कटिया की आशंका पर खींच ली। केबल महिला पर केबिल टूटकर गिरी। इससे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना देखकर ग्रामीणों ने बिजली टीम को घेर लिया और टीम पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रधान पति और पुलिस के हस्तक्षेप पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उन्नाव जिले के बिहार भगोले खेड़ा निवासी घनश्याम की पत्नी सोनी (30) करीब तीन साल से बच्चों के साथ मायके में रहती थी। उसके पिता रणजीत की एक माह पहले मौत हो गई थी। उनके नाम ही बिजली कनेक्शन था।
विज्ञापन

चौडगरा विद्युत उपकेंद्र के जेई मुकेश गौतम टीम के साथ शाम को कनेक्शन की जांच करते रावतपुर गांव पहुंचे। वह सोनी के घर में चेकिंग करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोनी के घर की केबिल कटिया की आशंका पर खींची। तभी तार घर के पास से टूट गया।
तार सोनी पर गिरा। वह करंट की चपेट में आने से झुलस गई। यह देखकर पड़ोसी सोनू ने शोर मचाया। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जेई समेत टीम को घेर लिया और हंगामा किया। जेई ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। मुआवजे के आश्वासन पर प्रधानपति धीरेंद्र सिंह और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। टीम महिला को लेकर नर्सिंग होम में पहुंची।
जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर कल्यानपुर थाने और चौडगरा चौकी का भी फोर्स पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि प्रधान पति ने तहरीर दी है, जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, जेई ने बताया कि टीम चेकिंग को गई थी। घर के पास टीम पहुंची थी। तभी अचानक हादसा हुआ है। टीम पर गलत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें