फतेहपुर। सियायत का तार मापने के लिए प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर जनसंपर्क अभियान में निकले हैं। उनकी यात्रा 20 अक्तूबर को जिले में प्रवेश करेगी।
पार्टी के प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की यात्रा 20 की शाम को बेंदा से शाह होते हुए जनपद मुख्यालय में प्रवेश करेगा। वह फतेहपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उनके साथ आने वाले तकरीबन तीन लोगों के ठहरने के लिए राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है।
जबकि पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के लिए हरिहरगंज स्थित एक होटल में 50 कमरे बुक किए गए हैं। शिवपाल सिंह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रुकेंगे। अगले दिन उनका काफिला खागा होते हुए कौशांबी जाएगा।