फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के साथ छिनैती में छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। बरैची गांव के पास किराना कारोबारी श्याम अग्रवाल की आंख में मिर्च पाउडर डालकर दो लाख की लूट करने वाले तीन बदमाशों और उनके तीन अन्य साथियों को पुलिस गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी घटना के छह घंटे के अंदर की गई और लूटी गई नगदी के साथ ही बाइक व तमंचा बरामद किया गया। एसपी राजेश कुमार सिंह ने किशनपुर थाने पहुंचकर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

किशनपुर के रहने वाले श्याम अग्रवाल किराना कारोबारी है। वह रविवार की शाम नरैनी से तगादा करके लौट रहे थे। बरैची गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर डालकर उनका बैग छीन लिया था। बैग में करीब दो लाख रुपये थे। पुलिस ने रविवार रात मुकदमा दर्ज किया और एक वीडियो के जरिए छानबीन की तो रात में खागा-विजयीपुर के बीच एक सुनसान जगह से पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। यह लोग लूटे गए रुपये आपस में बांट रहे थे।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सोमवार को किशनपुर थाने पहुंचे और घटना का खुलासा किया। बताया कि घटना करने वाले तीन आरोपी राशिद अली निवासी चपहुआ थाना चरवा जिला कौशांबी, मोहम्मद हमजा निवासी मंदरी थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज व धर्मेंद्र कुमार पटेल निवासी जयरामपुर थाना धूमनगंज प्रयागराज हैं। इस घटना में इनके तीन साथी जय नारायण पाल निवासी अजरौली थाना महेवाघाट कौशांबी, पिकांश निवासी कोल्हुआ थाना पश्चिम शरीरा कौशांबी व पंकज पाल निवासी ठाकुर का पुरवा थाना पश्चिम शरीरा कौशांबी हैं। पुलिस ने कुल एक लाख 86 हजार 900 रुपये, दो तमंचे, छह कारतूस व दो बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के दौरान बदमाशों का वीडियो बनाने वाले युवक का नाम गोपनीय रखा है। उन्होंने कहा, आगामी 26 जनवरी को उसे विभाग की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि घटना करने से पहले बदमाश एक बाग में बैठकर शराब पी रहे थे। अजनबी युवकों को दिन में सड़क किनारे शराब पीता देख युवक को अजीब लगा तो उसने वीडियो बनाने का प्रयास किया, तभी बदमाश गाड़ी उठाकर वहां से भागने लगे। 14 सेकेंड का वीडियो युवक ने सोशल मीडिया में डाला, जिससे पुलिस को ठोस सुराग मिला।
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना में एक और युवक साजिश में शामिल था और यह व्यक्ति मुख्य साजिशकर्ता हैं। यह लोधौरा गांव का रहने वाला हैै। उसने बदमाशों को बुलाया और बताया कि श्याम अग्रवाल हर बाजार को तगादा करके लौटते हैं और उनके पास करीब पांच लाख रुपये होते है। पुलिस युवक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें