फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 800 मीटर दौड़ में शोभित और श्वेता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुरुआत में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाया।
विज्ञापन

800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के शोभित ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की श्वेता देवी 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में अव्वल रहीं। 100 मीटर बालिका वर्ग में काजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज की गौरी ने बाजी मारी। वहीं, 400 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता संयोजक राजेश कुमार सरोज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की। साथ ही मंगलवार को होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र कुमार तिवारी, सुरेश कुमार, अरविंद चौधरी, ओम प्रकाश, उमानाथ द्विवेदी, अमित कुमार और डॉ. अंजनी कुमार पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें